मेलबर्न। Marnus Labuschagne और Mitchell Marsh को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सत्र 2020-21 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल किया है। Usman Khawaja, Marcus Stoinis समेत छह खिलाड़ियों को इन अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पुरुष तथा महिला वर्ग में अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। पुरुष वर्ग में 20 और महिला वर्ग में 15 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में स्थान दिया गया। Marnus Labuschagne और Mitchell Marsh समेत छह खिलाड़ियों को इस बार इस लिस्ट में स्थान दिया गया है। इनके अलावा एश्टोन एगर, जो बर्न्स, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड को भी अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह दी गई। सूची से बाहर किए जाने वाले खिलाड़ियों में Usman Khawaj और Marcus Stoinis के अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब, नाथन कोल्टर नाइल, मार्कस हैरिस और शॉन मार्श है। उस्मान ख्वाजा को पांच साल में पहली बार अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिल पाई है। पीटर सिडल को रिटायर होने की वजह से शामिल नहीं किया गया। मिचेल मार्श और मैथ्यू वेड को घरेलू टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम केंद्रीय अनुबंध में शामिल कर दिया गया।
अनुबंधित खिलाड़ी: पुरुष - एश्टोन एगर, जो बर्न्स, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एरोन फिंच, जोस हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पैन, जेम्स पैटिंसन, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मैथ्य वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
महिला वर्ग: निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, रचेल हैंस, एलिसा हिली, जेन जोनासेन, डेलिसा किमिंस, मेग लैनिंग, ताहिला मॅक्ग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, तायला व्लेमिंक, जॉर्जिया वेरहैम।