जाने माने फिल्म अभिनेता Rishi Kapoor के निधन के बाद बॉलीवुड के साथ ही उनका हर एक फैन सदमे है और शोक में डूबा हुआ है। जैसे ही ऋषि कपूर के निधन की खबर आई तो सोशल मीडिया में शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। जहां एक तरफ लोग गम में डूबे हुए हैं वहीं ट्विटर पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यह सवाल Amitabh bachchan से पूछ रहे हैं। दरअसल, यह सवाल उस ट्वीट को लेकर है जिसमें बिग बी ने ऋषि कपूर के निधन की सूचना दी थी। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने वो ट्वीट हटा दिया है जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर के निधन की सूचना दी थी। इसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं।
मालूम हो कि बिग बी ने सुबह ही सबसे पहले ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर के निधन की सूचना दी थी। उसमें उन्होंने लिखा था कि वो चले गए और मैं बुरी तरह से टूट गया हूं। इसके बाद पूरी दुनिया में ऋषि कपूर के निधन की खबर फैल गई थी। हालांकि, बाद में अमिताभ ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। उनके फैन्स हैरान हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर अब इरफान खान को श्रद्धांजलि देने वाला ट्वीट ही नजर आ रहा है। लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्यों किया। हालांकि, अब तक इसका जवाब किसी को नहीं मिल पाया है।
बता दें कि आज सुबह ही ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार थे। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे और पिछले दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने इस जंग में कभी हिम्मत नहीं हारी लेकिन मौत बहाना ढूंढकर उन्हें उनके चाहने वालों से उन्हें दूर ले गई।बता दें कि कल बॉलीवुड ने महान एक्टर इरफान खान को खोया था और आज ऋषि कपूर को खो दिया। इंडस्ट्री को दो दिन दो बड़े झटके लगे हैं।